हिंदू धर्म में देवी-देवताओं की पूजा करने का खास महत्व होता है। विधि-विधान से भगवान का ध्यान करने से उनकी कृपा हासिल करने में मदद मिलती है।
शायद आपके साथ भी ऐसा हुआ होगा कि पूजा करते समय आंखों से आंसू आने लगते हैं। आइए जानते हैं कि इसका मतलब क्या होता है।
आंखों से आंसू निकलने का सरल अर्थ है कि आप ध्यान लगाकर पूजा कर रहे हैं। इससे जीवन की परेशानियों के समाप्त होने का संकेत मिलता है।
ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि पूजा के दौरान आंखों से आंसू निकलना भगवान के प्रसन्न होने का प्रतीक होता है। साथ ही, आपके जीवन से कष्ट दूर हो जाएंगे।
पूजा के दौरान आंखों से आंसू निकलने से समझा जा सकता है कि आपको पूजा का फल जल्द ही मिलेगा। बता दें कि ऐसा होने के बाद घर में सुख-शांति भी बरकरार रहेगी।
भगवान की पूजा करने के दौरान ध्यान न लगने की वजह से कई बार उबासी आना, आंखें नम होना जैसी घटनाएं होती हैं। ऐसे में आपको मन के भटकने पर काबू पाना होगा।
कुछ लोगों को पूजा के दौरान नींद भी आने लगती है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक, घर में नकारात्मक ऊर्जा की वजह से भी पूजा के समय इंसान को नींद आती है।
घर में मौजूद नकारात्मकता की वजह से आपका मन भटकने लगता है। इतना ही नहीं, इस वजह से आपका कनेक्शन भगवान से नहीं हो पाता है।