मक्खियों से छुटकारा पाने के लिए कपूर का इस्तेमाल करें। 10-12 कपूर लें, इन्हें पीसकर पाउडर बना लें। इसे एक बाउल पानी में मिलाएं। अब इसे स्प्रे बोतल में डालकर घर में छिड़कें।
एक बाउल में सेब का सिरका लें, इसमें नीलगिरी का तेल मिला दें। अब इसे स्प्रे बोतल में डालकर मक्खियों वाली जगह पर छिड़कें। ये मक्खियों को भगाने में कारगर साबित हो सकता है।
मिर्च की तीखी महक से मक्खियां भाग जाती हैं। इसके लिए आप छह-सात सूखे लाल मिर्च को मिक्सी में पीस लें। फिर पानी में मिलाकर स्प्रे बोतल में भर लें। अब इसे घर में छिड़कें।
मक्खियों को भगाने के लिए तुलसी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए पत्तियों से पेस्ट बना लें। अब स्प्रे बोतल में पानी डालकर इस पेस्ट को मिला दें। घर में स्प्रे करें।
मक्खियों को भगाने के लिए दालचीनी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसकी महक से मक्खियां भागती हैं। घर में मक्खियों वाली जगह पर दालचीनी पाउडर का छिड़काव करें।
मक्खियों से छुटकारा पाने के लिए एक बाउल पानी लें, इसमें नमक डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। इस घोल को स्प्रे बोतल में भरकर घर में छिड़कें।