द केरल स्टोरी से पहले इन फिल्मों के लिए भी उठी हैं बैन की मांग


By Prakhar Pandey2023-05-05, 10:29 ISTnaidunia.com

फिल्में

बॉलीवुड में हर साल कई फिल्में बनती हैं जिसे लेकर लोगों में काफी उत्सुकता होती हैं। वहीं कुछ फिल्में ऐसी भी होती हैं जिन्हें लेकर विवाद भी होता हैं। आज हम आपको बताएंगे ऐसी ही फिल्मों के बारे में।

द केरल स्टोरी

5 मई को रिलीज हुई द केरल स्टोरी के मेकर्स पर यह आरोप लगाया जा रहा हैं कि वह एक समुदाय के खिलाफ अपना झूठा एजेंडा चला रहे हैं।

गांधी गोडसे एक युद्ध

26 जनवरी 2023 को रिलीज हुई ‘गांधी गोडसे एक युद्ध’ को भी बैन करने की मांग उठाई गई थी। राजनीतिक दलों का आरोप था कि मेकर्स ने फिल्म गांधी जी की छवि को खराब करने का प्रयास किया था।

द कश्मीर फाइल्स

2022 में रिलीज हुई द कश्मीर फाइल्स को लेकर भी काफी कॉन्ट्रोवर्सी हुई थी। विवेक अग्निहोत्री द्वारा निर्देशित इस फिल्म को लेकर विरोधियों का कहना था कि यह कश्मीर का आधा अधूरा सच हैं।

द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर

2019 में रिलीज हुई ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ मनमोहन सिंह के 2004-2014 तक के प्रधानमंत्री के कार्यकाल पर बनी हैं। इस फिल्म को भी प्रोपेगैंडा बताते हुए बैन की मांग उठी थी।

द ताशकंद फाइल्स

लाल बहादुर शास्त्री की मौत के रहस्य पर बनी फिल्म ‘द ताशकंद फाइल्स’ पर भी झूठी और गलत जानकारी का प्रचार प्रसार करने का आरोप लगा था। इस फिल्म का निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने किया था।

ठाकरे

बालासाहेब ठाकरे के जीवन पर बनी फिल्म ठाकरे को लेकर भी काफी कांट्रोवर्सी हुई थी। इस फिल्म को शिवसेना नेता संजय राउत ने लिखा था।

पीएम नरेंद्र मोदी

2019 में आई विवेक ओबेरॉय स्टारर पीएम नरेंद्र मोदी फिल्म को लेकर भी विवाद हुआ था। विपक्षी पार्टियां इस फिल्म को उस समय एक पॉलिटिकल स्टंट बता रही थी।

ट्रेंडिंग खबरों के लिए जुड़े रहे naidunia.com के साथ

इस राशि पर है शनि की अशुभ दृष्टि, अटक रहे काम, एक है समाधान