सर्दी के मौसम बहुत कुछ अच्छा खाने को मिलता है। वहीं बिस्तर में दुबक कर आराम करना सभी को पसंद होता है, लेकिन कुछ बीमारियों के प्रति भी अलर्ट रहना चाहिए।
ठंड के मौसम में मांसपेशियों के सिकुड़ने के कारण शरीर में ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित होता है, वहीं त्वचा भी सुन्न पड़ जाती है। ऐसे में इन बीमारियों के प्रति सावधान रहना चाहिए।
ज्यादा ठंड लगने पर हाइपोथर्मिया हो सकता है, जिसमें शरीर तेजी गर्म होता है। कंपकंपी होने के साथ बेहोशी छा सकती है। तत्काल डॉक्टर को दिखाना चाहिए।
सर्दी ज्यादा लगने पर फ्रॉस्ट बाइट होने का खतरा भी अधिक होता है। हाथ-पैरों की उंगलियों की नसें जम सकती है। हाथों-पैरों की उंगलियों पर फफोले पड़ सकते हैं।
ठंडी हवा के कारण श्वसन संबंधी परेशानी हो सकती है। अस्थमा के रोगियों को ज्यादा सावधान रहना चाहिए। शुष्क हवा ब्रोन्को कंस्ट्रक्शन को ट्रिगर कर सकती है।
मांसपेशियों के सिकुड़ने के कारण ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है और इस कारण हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। तत्काल सुबह एक्सरसाइज करने से बचना चाहिए।
ठंड का मौसम शरीर की इम्युनिटी कमजोर हो जाती है। ऐसे में बीमार होने का खतरा बढ़ जाता है। सर्दी, खांसी और जुकाम हो सकता है।