शरीर को रोजाना 18 प्रकार के सूक्षम पोषक तत्वों की जरूरत होती है, जो मिट्टी के बर्तनों में बने खाने से आसानी से मिल जाते हैं।
आज के समय में बहुत से लोगों को कब्ज की समस्या हो जाती है। अगर आप मिट्टी के तवे की रोटी खाती हैं तो आपको कब्ज की समस्या में राहत मिलेगी।
मिट्टी के बर्तन में बनी दाल और सब्जी में 100 प्रतिशत माइक्रो न्यूट्रीएंट्स रहते हैं। जबकि प्रेशर कुकर में 87 प्रतिशत पोषक तत्व खत्म हो जाते हैं।
मिट्टी के बर्तन में खाना टेस्टी भी बनता है। इसमें बने खाने में मिट्टी की सौंधी खुशबू आती है जो अलग स्वाद का अनुभव देती है।
मिट्टी के बर्तन में खाना बनाने पर मसाला अच्छी तरह पक जाता है। इसके अलावा खाना अपेक्षाकृत अधिक समय तक गर्म रहता है।