शुक्र और मंगल का गोचर इन राशियों को कर देगा मालामाल
By Ekta Sharma2023-03-16, 16:16 ISTnaidunia.com
राशि परिवर्तन
वैदिक ज्योतिष के अनुसार हर ग्रह अपने निश्चित समय पर राशि परिवर्तन करता है। इसका प्रभाव सभी राशि के जातकों के जीवन पर शुभ और अशुभ देखने को मिलता है।
शुक्र- मंगल- सूर्य
12 मार्च को शुक्र ने मीन राशि में प्रवेश किया है और 13 मार्च को मंगल मिथुन राशि में प्रवेश कर चुके हैं। वहीं 15 मार्च को सूर्य भी मीन राशि में प्रवेश कर चुके हैं।
मेष राशि
इस अवधि में इन राशियों के जातकों की आय में वृद्धि होगी। कला और संगीत में रुचि बढ़ेगी। इन राशि वालों का पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। संतान की तरफ से कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
वृषभ राशि
इस दौरान मेष राशि के जातकों के जीवन में भी अनुकूल प्रभाव देखने को मिलेंगे। परिजनों का साथ मिलेगा और सहयोग प्राप्त होगा। परीक्षा में सफल होंगे। कार खरीदने का सपना भी पूरा हो सकता है।
मिथुन राशि
इस दौरान शांति और प्रसन्नता की अनुभूति का अहसास होगा। नौकरी में कर्मचारियों को सहयोग प्राप्त होगा। उन्नति के मार्ग खुलेंगे और धन में वृद्धि होने के पूरे आसार हैं। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा।
वृश्चिक राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस दौरान आपके आत्मविश्वास में वृद्धि हो सकती है। परिवार में धार्मिक आयोजन होंगे। कार्यस्थल पर बदलाव होने की संभावना है। शांति और खुशी का अहसास बढ़ेगा।
लव मैरिज में इन बातों का रखें ध्यान, नहीं पड़ेगा पछताना