दूध के धंधे में होगा बंपर मुनाफा, 1 माह में 1000 लीटर दूध देती है ये भैंसें


By Sandeep Chourey15, Feb 2023 01:25 PMnaidunia.com

पशुपालन से आय

देश के ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालन आय का सबसे अच्छा स्रोत बनता जा रहा है। गाय और भैंस का पालन बड़े स्तर पर किया जाता है।

ये भैंसे देती है बंपर दूध

भैंस की कुछ नस्लें 1000 लीटर तक दूध देने की क्षमता रखती हैं। यहां जानें भैंस की कुछ ऐसी नस्लों के बारे में जो बंपर मुनाफा दे सकती है -

मुर्रा भैंस

सबसे ज्यादा दूध देने वाली भैंस में मुर्रा नस्ल टॉप पर है। इस नस्ल की भैंस एक माह में 1000 लीटर से अधिक दूध देती है।

सुर्ती भैंस

पशुपालकों की सबसे पसंदीदा भैंस में सुर्ती नस्ल भी शामिल है। ये भैंस एक माह में 600 से 1000 लीटर तक दूध देने की क्षमता रखती है।

मेहसाणा भैंस

गुजरात के मेहसाणा जिले में मेहसाणा नस्ल की भैंस मिलती है। यह भैंस एक महा में 600-700 लीटर तक दूध देती है।

Valentine Day 2023: आई लव यू हुआ पुराना, ऐसे करें प्यार का इजहार