केला एक ऐसा फल है, जो पूरे साल उपलब्ध रहता है। केला कई औषधीय गुणों से भरपूर होता है और गर्मियों में इसके सेवन से कई बीमारियों से बचाव होता है।
कच्चे केले में फाइबर काफी ज्यादा होता है, जो मोटापा कम करने में मददगार होता है। केले के सेवन से पेट भरा हुआ महसूस होता है।
गर्मियों में डायरिया की समस्या ज्यादा होती है। कच्चे केले के सेवन से उल्टी, मतली और सिरदर्द की समस्या कम होती है।
कच्चे केले के सेवन से पाचन ठीक होता है। यदि आपको अपच, गैस, एसिडिटी या फिर कब्ज की परेशानी होती है तो कच्चा केला जरूर खाना चाहिए।
कच्चे केले के सेवन से ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है। कच्चे केले का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जो इंसुलिन हार्मोन स्लो रिलीज करता है।
कच्चा केला विटामिन C, विटामिन-E और विटामिन-B6 से भरपूर होता है। यदि पेट फूलने की समस्या है तो कच्चे केले का सेवन जरूर करें। यह मेटाबॉलिज्म बूस्ट करता है।