घर की आर्थिक स्थिति में नहीं आएगी रुकावट, अपनाएं ये वास्तु टिप्स


By Ekta Sharma28, Mar 2023 05:37 PMnaidunia.com

वास्तु नियम

वास्तु से जुड़ी हुई छोटी-छोटी बातें ध्यान में रखकर जीवन में सुख-समृद्धि और तरक्की प्राप्त कर सकते हैं।

तुलसी का पौधा

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की पूर्व या उत्तर दिशा में तुलसी का पौधा अवश्य लगाना चाहिए। ऐसा करने से मानसिक,शारीरिक और आर्थिक लाभ होता है।

उत्तर दिशा

उत्तर दिशा धन की दिशा मानी जाती है। इस दिशा पर भगवान कुबेर का आधिपत्य होता है। ऐसे में इस बात का ध्यान देना चाहिए कि आप जहां पर भी अपना धन रखें वह दिशा उत्तर में होनी चाहिए।

नकारात्मक असर

वास्तु के अनुसार हर दिशा में किसी न किसी देवी-देवता का आधिपत्य होता है। अगर भूलवश इन दिशाओं में कोई गलत सामान रखा जाए तो इसका असर हमेशा नकारात्मक मिलता है।

हल्का सामान

घर के उत्तर दिशा में हमेशा हल्का सामान ही रखना चाहिए। उत्तर दिशा में हल्का सामान रखने पर धन और सुख-समृद्धि का वास होता है।

भगवान कुबेर की तस्वीर

मां लक्ष्मी को सुख-संपदा, सुख-समृद्धि और वैभव प्रदान करने वाली देवी माना जाता है। वहीं कुबेर को धन का देवता माना गया है। ऐसे में घर की उत्तर दिशा में भगवान कुबेर की तस्वीर लगाना चाहिए।

अनावश्यक पानी बहना

वास्तु शास्त्र के अनुसार नल अथवा टंकियों से अनावश्यक बहता पानी शुभ नहीं माना जाता है। वास्तु के अनुसार जिस घर में ऐसा होता है वहां बरकत नहीं होती है। इसके अलावा बेवजह धन खर्च होता है।

इस जगह पर ना रखें किचन का सामान, वरना आएगी दरिद्रता