1 लाख से अधिक दर्शकों के बैठने की क्षमता वाला यह दुनिया का सबसे विशाल स्टेडियम है। इसमें फाइनल के अलावा भारत बनाम पाकिस्तान मैच समेत कुल 5 मुकाबले खेले जाएंगे।
दिल्ली के अरुण जेटली की बात करें तो यहां भी कुल 5 मैच खेले जाएंगे, जिसमें एक भारत और अफगानिस्तान होगा। इस स्टेडियम की दर्शक क्षमता 41 हजार के आसपास है।
इस मैदान पर 5 मुकाबले खेले जाएंगे, जिसमें एक भारत बनाम न्यूजीलैंड होगा। हिमाचल प्रदेश में बसा एचपीसीए क्रिकेट स्टेडियम में 23 हजार दर्शकों के बैठने की क्षमता है।
50 हजार दर्शक क्षमता वाले चेपॉक स्टेडियम भारत के बड़े क्रिकेट सेंटर्स में से एक है। यहां भारत का पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के साथ खेला जाएगा। यह मैदान स्पिनरों के लिए अनुकूल है।
लखनऊ के इकाना स्टेडियम में वर्ल्ड कप 2023 के पांच मुकाबले खेले जाएंगे। टीम इंडिया का सामना यहां इंग्लैंड से होगा। टूर्नामेंट के लिए पिच अलग तरह की बनाई गई है।
इस मैदान पर भारत का सामना बांग्लादेश से होगा। यहां कुल 5 मुकाबले खेले जाएंगे। इस स्टेडियम में साढ़े 37 हजार के करीब दर्शक बैठकर मैच देख सकते हैं।
बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में भी 5 मैच खेले जाने हैं। इस मैदान पर बल्लेबाजों का दबदबा रहता है, क्योंकि यहां की बाउंड्री काफी छोटी है। इसमें 32 हजार दर्शक बैठ़ सकते हैं।
यह स्टेडियम कई ऐतिहासिक मुकाबलों का गवाह रहा है। इस बार यहां सेमीफाइनल समेत कुल 5 मैच खेले जाएंगे, जिसमें एक भारत और साउथ अफ्रीका का होगा।
राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम को तीन मैचों की मेजबानी करने का मौका मिलेगा, जिसमें भारत का एक भी नहीं हैं। वहीं, पाकिस्तान की टीम 2 मैच खेलने वाली है।