इंसान की सोई किस्मत जगा देते हैं ये 2 संकेत


By Sahil21, Oct 2023 10:00 PMnaidunia.com

वास्तु शास्त्र

वास्तु शास्त्र में कुछ संकेतों को बेहद शुभ माना जाता है। यदि आपको ये संकेत मिल रहे हैं तो समझ जाएं कि आपका सोया भाग्य जागने वाला है।

आर्थिक परेशानियों से छुटकारा

ऐसा कहा जाता है कि जिन लोगों को जिंदगी में ये संकेत नजर आते हैं, उनकी आर्थिक परेशानी जल्द ही समाप्त होने वाली होती है।

मां लक्ष्मी का आगमन

इन संकेतों को लेकर वास्तु शास्त्र में कहा गया है कि ये मां लक्ष्मी के आगमन की ओर इशारा करते हैं। साथ ही, धन की देवी की कृपा से आपकी तमाम परेशानियां दूर हो जाएंगी।

काली चींटियों का दिखना

वास्तु शास्त्र की मानें तो घर में काली चींटियों का दिखना बेहद शुभ होता है। अगर घर के अंदर झुंड में चीटियां नजर आती हैं तो उन्हें भूलकर भी नुकसान नहीं पहुंचाना चाहिए।

घर में होगा मां लक्ष्मी का प्रवेश

वास्तु शास्त्र के मुताबिक, काली चींटियों का झुंड में दिखाई देना घर में मां लक्ष्मी के प्रवेश की ओर इशारा करता है। इस वजह से चींटियों का नजर आना शुभ होता है।

ये चीजें भी शुभ

सोते समय सपने में अक्सर कुछ चीजें नजर आती हैं। स्वप्न में नजर आने वाली कुछ चीजों को वास्तु शास्त्र में बहुत शुभ माना गया है।

शंख नजर आना

सपने में झाड़ू, छिपकली, हाथी, गुलाब का फूल या शंख नजर आना शुभ होता है। ये चीजें जिंदगी में होने वाली अच्छी चीजों की ओर संकेत करती है।

एक जगह तीन छिपकलियां

अक्सर घर में एक जगह तीन छिपकलियां नजर आती हैं। वास्तु में उल्लेख है कि यह संकेत भी शुभ होता है। इससे पता लगता है कि आपके घर में मां लक्ष्मी आने वाली हैं।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

Shardiya Navratri 8th Day: मां महागौरी की ऐसे करें पूजा, जानें शुभ मुहूर्त