होलिका दहन वाले दिन अग्नि में डालें ये 3 चीजें


By Arbaaj24, Mar 2024 10:11 AMnaidunia.com

होलिका दहन

होलिका दहन होली के त्योहार से एक दिन पहले यानी 23 मार्च को होलिका दहन और 25 मार्च को होली होगी।

ये चीजें अर्पित करें

आपने आमतौर पर देखा होगा कि जब होलिका दहन होता है, तो लोग तरह-तरह की चीजों को अर्पित करते है, लेकिन कभी सोचा हैं कि ऐसा क्यों करते है?

मिलेगा विशेष लाभ

आज हम आपको उन 3 चीजों के बारे में बताएंगे जिनको होलिका दहन में अर्पित करने से विशेष फलों की प्राप्ति होती है।

जौ अर्पित करें

जब होलिका दहन हो रहा हो, तो उसमें जौ को अर्पित कर दें। ऐसा करने से धन की देवी प्रसन्न होती है और आर्थिक तंगी दूर करती है।

नीम की पत्तियां

घर में सुख-शांति के लिए होलिका दहन में 11 नीम की पत्तियां, कपूर और लौंग मिलाकर सिर पर घूमाएं। इसके बाद अग्नि में अर्पित कर दें।

गेहूं की बाली

यदि आपका कारोबार ठीक नहीं चल रहा है, तो होलिका दहन में गेहूं की 3 बाली को अर्पित करें। ऐसा करने से कारोबार बढ़ता है।

डिस्क्लेमर

लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।

इन 3 चीजों को होलिका की अग्नि में अर्पित करना चाहिए । धर्म और अध्यात्म की और खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

सुबह 3 से 5 बजे के बीच नींद खुलने से क्या होता है?