खानपान की चीजों का असर हमारे शरीर पर पड़ता है, कभी कभी लोग स्वाद और मजे की वजह से कुछ ऐसी चीजों का सेवन कर लेते हैं, जो शरीर के लिए हानिकारक होती हैं।
शरीर को स्वस्थ रखने में विटामिन बी 12 का अहम रोल होता है। इस विटामिन की शरीर में कमी होने पर स्वास्थ्य संबंधी कई ऐसी समस्याएं हो सकती हैं।
विटामिन बी 12 की कमी Vitamin B 12 से नसें कमजोर हो जाती हैं और चक्कर आना, थकान, कमजोर याददाश्त और पेट से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं।
शराब का सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। कम हो या ज्यादा शराब हमेशा नुकसान करती है। शराब का ज्यादा सेवन आपके शरीर में विटामिन बी 12 की कमी कर सकता है।
खाने में मसालों का भरपूर इस्तेमाल होता है लेकिन अगर हम इन मिर्च मसालों को जरूरत से ज्यादा खाएंगे तो शरीर के लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है।
अगर आप भी स्वाद के लिए अपने खाने में मिर्च मसाला ज्यादा खाते हैं तो इसे कंट्रोल कर लें नहीं तो शरीर में विटामिन बी 12 की कमी हो सकती है।
मीठी चीजें के ज्यादा इस्तेमाल से डायबिटीज और मोटापे जैसी समस्याएं होती हैं, इसके साथ ही मीठी चीजों से शरीर में विटामिन बी 12 की कमी भी हो सकती है।