हर साल 6 मार्च को नेशनल डेंटिस्ट डे के रूप में मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य लोगों को अपने दांतों की सेहत के प्रति जागरूक करने का है।
कई बार दांतों की सही देखभाल नहीं करने पर दांतों के कमजोर होने, दांतों के पीले होने या सांस की बदबू या पायरिया जैसी समस्या होने लगती है।
दांतों की अच्छे से सफाई नहीं करने पर मुंह में बैक्टीरिया पनपने लगते हैं और यही पायरिया की वजह बन सकते हैं। जिससे गंदी बदबू, मसूड़ों से खून आने जैसे लक्षण दिखाई देते हैं।
पायरिया होने पर विटामिन-C से भरपूर चीजों जैसे नींबू, संतरा या खट्टे फलों का सेवन ज्यादा करें। इससे इन्फेक्शन का खतरा कम हो जाता है।
दांतों को सेहत के लिए विटामिन बी12 से भरपूर डाइट लेना भी जरूरी है। इस विटामिन की कमी से दांत कमजोर होने लगते हैं। इसके लिए दूध, फैटी फिश का सेवन ज्यादा करें।
विटामिन-D हड्डियों को मजबूती देता है। इसके लिए रोज 15 से 20 मिनट धूप में बैठें। खानपान में दूध, दही, मक्खन, पनीर, पत्ता गोभी, मशरूम का सेवन ज्यादा करें।
दांतों को मजबूत बनाए रखने के लिए फ्लोराइड वाले टूथपेस्ट का इस्तेमाल करें। शरीर में पानी की कमी न होने दें। पानी की कमी होने से भी दांत कमजोर होने लगते हैं।