मंगल दोष के कारण जीवन में घटती है ये 4 घटना


By Ayushi Singh14, Jun 2025 07:00 AMnaidunia.com

मंगल ग्रह जीवन में साहस, ऊर्जा और सफलता देने वाला ग्रह है, लेकिन मंगल के कमजोर होने से कई परेशानियां झेलनी पड़ती है। आइए जानते हैं कि मंगल दोष के कारण कौन-सी घटना घटती है-

गुस्सा आना

जब कुंडली में मंगल अशुभ हो जाता है तो व्यक्ति का स्वभाव में चिड़चिड़ा या आक्रामक हो जाता है। साथ ही, छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आने लगता है।

संपत्ति से संबंधित परेशानियां

मंगल के कमजोर होने से व्यक्ति को मकान, जमीन या संपत्ति से संबंधित परेशानियां बढ़ने लगती है। इससे विवाद खड़े हो जाते हैं।

झगड़ों में फंसना

जिन लोगों को कुंडली में मंगल कमजोर होता है वे बेवजह झगड़ा या कोर्ट-कचहरी के चक्कर में फंस जाते हैं।

रक्त से जुड़ी बीमारियां

मंगल का संबंध रक्त से होता है, जब ये ग्रह खराब होता है तो व्यक्ति को ब्लड प्रेशर, कमजोरी आदि समस्याएं परेशान करने लगती है।

काम में रुकावट

जिन लोगों को कुंडली में मंगल कमजोर होता है उन लोगों को काम में रुकावटों का सामना करना पड़ता है।

डिस्क्लेमर

लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।

मंगल दोष के कारण जीवन में ये 4 घटना घटती है। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

कालाष्टमी के दिन काल भैरव को ऐसे करें प्रसन्न, हर संकट होंगे दूर