कोलेस्ट्रॉल में जहर हैं ये 4 चीजें


By Arbaaj29, Sep 2024 11:41 AMnaidunia.com

कोलेस्ट्रॉल लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारी है, जो अनहेल्दी खानपान के कारण बढ़ती है। कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ना सेहत के लिए अच्छा नहीं माना जाता है।

4 चीजें कोलेस्ट्रॉल में जहर

अगर आप कोलेस्ट्रॉल के मरीज है, जो 4 चीजों का सेवन जहर साबित हो सकता है। आइए जानते हैं किन 4 चीजों को खाने से परहेज करना चाहिए।

तली चीजें

कोलेस्ट्रॉल के मरीजों को भूलकर भी तली हुई चीजों का अधिक सेवन नहीं करना चाहिए। तली हुई चीजों को खाने से कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ता है।

सोडा न पिएं

कोलेस्ट्रॉल की समस्या में सोडा नहीं पीना चाहिए। सोडा का सेवन करने से बैड कोलेस्ट्रॉल का लेवल शरीर में तेजी से बढ़ने लगता है।

रेड मीट न खाएं

कोलेस्ट्रॉल के रोगियों को रेड मीट का सेवन नहीं करना चाहिए। रेड मीट का सेवन करने से बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने लगता है।

घी-मक्खन न खाएं

यदि आप कोलेस्ट्रॉल के मरीज है, तो घी-मक्खन का भी सेवन कम ही करना चाहिए। अधिक मात्रा में घी और मक्खन खाने से कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है।

कोलेस्ट्रॉल के मरीजों को इन 4 चीजों को खाने से परहेज करना चाहिए। हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

तीन बीमारियों में फायदेमंद है नीम का पत्ता