दूध से भी ज्यादा इन 4 चीजों में होता है कैल्शियम


By Arbaaj15, Jun 2025 01:00 PMnaidunia.com

कैल्शियम हड्डियों की मजबूती के लिए जरूरी होता है। अक्सर लोग कैल्शियम का मुख्य सोर्स दूध को मानते है, लेकिन उससे ज्यादा अन्य चीजों में कैल्शियम होता है।

दूध में कैल्शियम

अगर आपको लगता हैं कि सिर्फ दूध में ही कैल्शियम पाया जाता है, तो आप गलत है। चार चीजें में दूध से भी ज्यादा कैल्शियम मात्रा पाई जाती है।

रागी में कैल्शियम

रागी कैल्शियम का एक अच्छा सोर्स है। 100 ग्राम रागी में लगभग 350 मिलीग्राम कैल्शियम होता है। रागी की रोटी बनाकर खा सकते हैं।

सूखे अंजीर में कैल्शियम

सूखे अंजीर भी कैल्शियम का बेहतरीन सोर्स मानी जाती है। कैल्शियम की कमी पूरी करने के लिए रोजाना सूखे अंजीर खाने चाहिए।

सोयाबीन में कैल्शियम

शरीर में कैल्शियम की कमी होने पर सोयाबीन का भी सेवन किया जा सकता है। सोयाबीन में कैल्शियम की भरपूर मात्रा होती है।

सूरजमुखी के बीज में कैल्शियम

अगर शरीर में कैल्शियम की पूर्ति करनी है, तो डाइट में सूरजमुखी के बीजों को शामिल कर सकते है, क्योंकि इसमें प्रचुर कैल्शियम होता है।

हड्डियों को मजबूती

इन 4 चीजों में कैल्शियम भर-भर के पाया जाता है। दूध की जगह पर डाइट में इन 4 चीजों को शामिल कर सकते हैं।

हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

इन 4 महिलाओं को नहीं खाने चाहिए खट्टे फल