कूलर से जुड़े 4 वास्तु टिप्स का रखें ध्यान, बनी रहेगी सुख-शांति


By Ayushi Singh02, Jun 2025 11:45 AMnaidunia.com

गर्मी से राहत पाने के लिए भले ही कूलर जरूरी है, लेकिन उसका सही ध्यान और सही इस्तेमाल करना अहम है। आइए जानते हैं कि कूलर से जुड़े 4 वास्तु टिप्स कौन-से हैं-

कूलर की सही दिशा

वास्तु शास्त्र के अनुसार, कूलर को उत्तर-पश्चिम दिशा में रखना अचछा माना जाता है। यह दिशा वायु और चंद्र तत्व से संबंधित है।

रिश्तों में रहती है सामंजस्य

इस दिशा में कूलर रखने से पारिवारिक रिश्तों में सामंजस्य बना रहता है और इससे तनाव भी कम होने लगता है।

रंगों का चयन करें

कूलर खरीदते समय रंगों का चयन करना बेहद जरूरी होता है। वास्तु के अनुसार, सफेद, क्रीम, बेज या सिल्वर रंग का कूलर घर के लिए सबसे शुभ माना जाता है।

वातावरण होता है शांत

ये रंग ठंडक, शांति और संतुलन के प्रतीक होते हैं, जो घर के वातावरण को शांत और सकारात्मक बनाए रखते हैं।

साफ-सफाई रखें

वास्तु शास्त्र के अनुसार, कूलर की साफ-सफाई करना बेहद जरूरी होता है, क्योंकि इससे न बल्कि सेहत पर असर पड़ता है। इससे वास्तुदोष भी पैदा होता है।

टूटा-फूटा कूलर न रखें

वास्तु के अनुसार, घर में टूटा-फूटा कूलर नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ने लगता है।

कूलर से जुड़े 4 वास्तु टिप्स का ध्यान रखने से सुख-शांति बनी रहेगी। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

निर्जला एकादशी पर विष्णु जी की कृपा से खुलेगी इन लोगों की किस्मत