बदलते मौसम के साथ इन्फेक्शन का फैलना एक आम समस्या है। बारिश के मौसम में इन्फेक्शन होने का अधिक खतरा होता है।
शरीर में अधिकतर परेशानियां इन्फेक्शन से ही होती हैं। बारिश के मौसम में फंगल और बैक्टीरिया के इन्फेक्शनज्यादा होते है।
फैलते इन्फेक्शन से बचने के लिए आप इन 5 घरेलू उपायों को अपना सकते हैं। दादी-नानी के नुस्खे इन्फेक्शन से बचाव के लिए बेहद ही कारगर होते हैं।
इन्फेक्शन से बचाव के लिए हल्दी बेहद ही कारगर माना जाता है। हल्दी को दूध में मिलाकर पीने से इन्फेक्शन से दूर रहा जा सकता है।
दही में एसिड पाया जाता है, जो बैक्टीरिया से लड़ने में मददगार होता है। दही के सेवन से फंगल इन्फेक्शन से दूर रहा जा सकता है।
बरसात के मौसम में अगर आप गीले बालों को बांधते है, तो इससे इन्फेक्शन फैलने का अधिक खतरा होता है।
इन्फेक्शन से बचने के लिए डाइट का खास ध्यान रखें। डाइट में प्रोटीन और इम्यूनिटी बूस्ट करने वाली चीजों को शामिल करें।
इन्फेक्शन से बचाव के लिए जरूरी हैं, कि शरीर हाइड्रेट रहे। शरीर में भरपूर मात्रा में पानी होने से इन्फेक्शन से बचा जा सकता है।