करियर में आ रही दिक्कतों को दूर करते हैं ये 6 रत्न


By Sandeep Chourey2023-05-27, 09:37 ISTnaidunia.com

करियर के लिए रत्न

हर किसी व्यक्ति के करियर में उतार-चढ़ाव लगा रहता है। भारतीय ज्योतिष में कुछ ऐसे रत्नों के बारे में बताया गया है, जिन्हें धारण करने से करियर में फायदा होता है।

हेसोनाइट गार्नेट

गोमेड पत्थर व्यवसाय में सफल होने में मदद करता है। हेसोनाइट गार्नेट संपूर्ण चक्र प्रणाली को संतुलित और उत्तेजित करने में मदद करता है।

पन्ना रत्न

बुध ग्रह को प्रबल करने के लिए पन्ना रत्न धारण किया जाता है। बुध को व्यापार, संचार, बुद्धि, शिक्षा और अंतर्ज्ञान का ग्रह माना जाता है। पन्ना सीखने की क्षमता बढ़ाता है।

कैट्स आई रत्न

कैट्स आई धारण करने से शत्रुओं वश में हो जाते हैं। नकारात्मक शक्ति के प्रभाव को दूर कर सकता है। इस रत्न में ऊर्जा के प्रवाह को नियंत्रित करने की क्षमता होती है।

मूंगा रत्न

मंगल देव को अनुकूल बनाने के लिए मूंगा रत्न धारण किया जाता है। यह रत्न व्यक्ति को साहसी बनाता है और भौतिक सुखों में वृद्धि करता है। करियर में स्थिरता लाता है।

माणिक रत्न

माणिक करियर की सफलता, जुनून और भाग्य का रत्न है। यह रत्न नाम, प्रसिद्धि और पहचान प्रदान करता है। करियर की सफलता, समृद्धि और स्वतंत्रता को बढ़ाता है।

सोडालाइट

सोडालाइट एक ऐसा रत्न है, जो बुद्धिमत्ता, ज्ञान, संतुलन, साहस और संचार से जुड़ा है। इस रत्न को धारण करने से आत्मविश्वास आता है। सहनशक्ति को बढ़ाता है।

रात में सोने से पहले करें ये काम, चमक उठेगा भाग्य