कभी टीवी पर राज करती थीं ये एक्ट्रेसेस, आज बैठी हैं खाली


By Ekta Sharma2023-03-20, 14:15 ISTnaidunia.com

आदर्श किरदार निभाए

आज हम उन एक्ट्रेसेस की बात करने जा रहे हैं, जो एक वक्त पर टीवी पर राज करती थीं। साथ ही अपने शानदार किरदारों से लोगों के दिलों में अपनी अलग ही जगह बनाई थी।

लोगों के दिलों में बनाई जगह

इन एक्ट्रेसेस ने घरेलू महिलाओं को इस तरह से निभाया कि लोगों ने इन्हें देखना खूब पसंद किया। उन्होंने अपने किरदारों से खूब नाम कमाया है।

टीवी से हो चुकी हैं गायब

लेकिन आज वे एक्ट्रेसेस टीवी से पूरी तरह से गायब हो गई हैं। आइए जानते हैं कि वे एक्ट्रेसेस कौन हैं, जो टीवी की दुनिया से दूर हैं।

रुबीना दिलैक

रुबीना दिलैक एक बेहतरीन अदाकारा हैं। रुबीना ने छोटी बहू, शक्ति- अस्तित्व के एहसास की, सास बिना ससुराल जैसे सुपरहिट शो किए हैं। वे बिग बाॅस 14 विनर भी हैं। लेकिन अब वे टीवी से गायब हैं।

दिव्यांका त्रिपाठी

दिव्यांका त्रिपाठी को ये है मोहब्बतें से काफी फेम मिली। बनू मैं तेरी दुल्हन, तेरी मेरी लव स्टोरीज, मिस्टर एंड मिसेज इलाहाबाद जैसे शोज किए हैं। वे खतरों के खिलाड़ी में नजर आने के बाद टीवी से दूर हैं।

निया शर्मा

निया शर्मा ने काली एक अग्निपरीक्षा और जमाई राजा जैसा सुपरहिट शोज से काफी फेम हासिल की। नागिन 4 ने भी उन्हें खूब पॉपुलैरिटी दी। झलक दिखला जा 10 में आने के बाद वे टीवी पर नजर नहीं आईं।

अंकिता लोखंडे

पवित्र रिश्ता से अंकिता लोखंडे को खूब फेम मिली। उन्होंने एक थी नायिका में भी काम किया। शादी के बाद उन्होंने पति संग स्मार्ट जोड़ी शो में हिस्सा लिया और जीतीं। अब वे टीवी से दूर हैं।

दीपिका कक्कर

दीपिका कक्कर पिछले 3 सालों से टीवी से दूर हैं। उन्होंने नीर भरे तेरे नैना देवी, अगले जनम मोहे बिटिया ही कीजो, ससुराल सिमर का जैसे शोज से पॉपुलैरिटी हासिल की। अब वे यूट्यूब पर अपने ब्लॉग शेयर करती हैं।

बॉडी में है प्रोटीन की कमी? ये सुपरफूड्स खाएं