स्वस्थ रहने के लिए सबसे पहले हमें अपने खान-पान पर ध्यान देना चाहिए। अगर आप रोजाना स्प्राउट्स यानी अंकुरित अनाज का सेवन करते हैं तो यह आपको मोटापे सहित कई तरह की समस्याओं से छुटकारा दिखा सकता है।
अंकुरित अनाज यानी स्प्राउट्स में फाइबर की मात्रा सबसे अधिक होती है। इसे खाने के बाद पेट भरा होने के अहसास से भूख नहीं लगती। जिसकी वजह से शरीर का वजन घटता है।
स्प्राउट्स में प्रोटीन की मात्रा भी अधिक होती है, लेकिन कैलोरी नहीं होती। इसका सेवन उन लोगों को जरूर करना चाहिए जिनका वजन अधिक है।
स्प्राउट्स का सेवन दोपहर के समय करना ज्यादा लाभदायक बताया गया है। इस दौरान इसे खाने से शाम तक पेट भरा होने का अहसास होता है। जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है।
मूंग, चना, मसूर, मैथी के स्प्राउट्स को शरीर के लिए सबसे ज्यादा लाभकारी माना जाता है। इसमें वसा की मात्रा बहुत कम होती है।
स्प्राउट्स के सेवन से शरीर में कोलेस्ट्राल के लेवल नियंत्रित होता है, जिससे यह दिल के लिए बहुत लाभकारी बताया गया है। इसके साथ ही यह ब्लड शुगर लेवल को भी नियंत्रित करता है।
स्प्राउट्स खाने से पाचन शक्ति बढ़ती है, इससे कब्ज और पेट की अन्य समस्याओं से राहत मिलती है। इसके साथ यह इम्युनिटी भी बढ़ाता है और आयरन की कमी को भी पूरा करता है।