आज हम आपको ऐसे कप्तानों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने टी20 में बतौर कप्तान सबसे लंबी पारी खेलने का रिकॉर्ड बनाया है। इसमें कई दिग्गजों का नाम है।
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान आरोन फिंच ने हरारे में खेले गए मुकाबले में जिम्बाब्वे के खिलाफ 76 गेंदों पर 172 रनों की विस्फोटक पारी खेली थी। इस दौरान उन्होंने 16 चौके और 10 छक्के मारे।
बतौर कप्तान शेन वॉटसन ने भारत के खिलाफ 31 जनवरी 2016 को सिडनी में 71 गेंदों पर 124 रनों की नाबाद पारी खेली थी। उनके नाम 10 चौके और 6 छक्के थे।
पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने 14 अप्रैल 2021 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन में 122 रनों की विस्फोटक पारी खेली थी।
रोहित शर्मा ने भी बतौर कप्तान तबाही मचाई है। रोहित ने अफगानिस्तान के खिलाफ बेंगलुरु में 69 बॉल पर 121 रनों की नाबाद पारी खेली थी।
साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ जोहान्सबर्ग में 56 गेंदों पर 119 रनों की पारी खेली थी। इस दौरान उनके बल्ले से 11 चौके और 5 छक्के आए।
एक बार फिर से टीम इंडिया के पूर्व टी20 कप्तान रोहित शर्मा का बल्ला बोला और इंदौर में श्रीलंका के गेंदबाजों को खूब धोया। रोहित ने 43 गेंदों पर 118 रनों की पारी खेली। रोहित ने 12 चौके और 10 छक्के मारे।
एक बार फिर रोहित शर्मा के बल्ले से तूफान आया और इस बार रोहित ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ लखनऊ में 61 गेंदों पर 111 रनों की नाबाद विस्फोटक पारी खेली।