वास्तु शास्त्र के अनुसार खाना बनाते समय कुछ महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखना चाहिए। यहां कुछ आम गलतियां हैं जो आपको खाना बनाते समय नहीं करना चाहिए।
वास्तु के अनुसार रसोई हमेशा दक्षिण दिशा में होनी चाहिए। इस दिशा में खाना बनाने से घर में शुभ और आरोग्यमय ऊर्जा का संचार होता है।
गैस चूल्हा, चूल्हा या अंगीठी को वास्तु के अनुसार दक्षिण-दक्षिण-पूर्व या पूर्व दिशा में रखें। अग्नि की दिशा में खाना बनाना शुभ माना जाता है।
वास्तु के मुताबिक बर्तन और अन्य पानी से संबंध सामान को पूर्व दिशा में रखें। इससे शुभ ऊर्जा का संचार होता है और खाने का स्वाद भी सुधरता है।
रसोईघर में हमेशा उचित रोशनी रखना चाहिए। उचित प्रकाश रसोई में स्वास्थ्य और प्रसन्नता का विस्तार करता है। रसोई घर में हरा, पीला और सफेद रंग का चुनाव करें।
रसोई को हमेशा साफ और व्यवस्थित रखें। व्यवस्थित और साफ रसोई किसी घर की शान होती है और महिला का खाना बनाने में मन लगता है।
रसोई में खाने-पीने के बर्तन जैसे की प्लेट, ग्लास आदि ही रखें। रसोई में सिर्फ खाना बनाने का समान ही होना चाहिए। इसे खाने की शुद्धता और स्वच्छता बनी रहती है।