अगर आप एक नेचर लवर हैं, तो फिर तो बस्तर आपको कभी निराश नहीं करेगा। गर्मियों में घूमने के लिए परफेक्ट माना जा सकता है।
छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में एक सुंदर और प्राकृतिक रूप से समृद्ध शहर है। यह राज्य के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है।
बस्तर पूरी तरह से घने जंगलों से घिरा हुआ है। इस वजह से यह अन्य क्षेत्रों के मुकाबले ठंडा रहता है। यहां पर 12 महीने ठंडक का एहसास होता है।
शांत और सौम्य वातावरण के बीच बैठ अगर आपको भी सुंदर झील का दृश्य एन्जाय करना है, तो बस्तर की तीरथगढ़ झील बेस्ट आप्शन है।
बस्तानार में मौजूद मिचनार काफी प्रसिद्ध है, ये पर्यटन स्थल ऊंची जगह पर है। यहां घने जंगल और वादियां काफी खूबसूरत दिखाई देती है।
बस्तर में मौजूद कांगेर नेशनल पार्क घने जंगलों से घिरा हुआ है। इस नेशनल पार्क के अंदर कांगेर वाटरफाल का पानी 12 महीनों ठंडा रहता है।
दंतेवाड़ा का हांदावाड़ा जलप्रपात जिसे बाहुबली का वाटरफाल भी कहा जाता है। इस झरने का पानी काफी ठंडा होता है।
दंतेवाड़ा का ढोलकाल गणेश काफी प्रसिद्ध है। यहां पहाड़ की सबसे ऊंची चोटी पर तेरहवीं शताब्दी के भगवान गणेश का मूर्ति स्थापित है।
बस्तर का चित्रकोट वाटरफाल पर्यटकों की पहली पसंद रहती है। मिनी नियाग्रा के नाम से मशहूर इस वाटरफाल में पर्यटकों की मौजूदगी हमेशा रहती है।