गर्मी की छुट्टियों में घूमने के लिए इंदौर के पास ये हैं टूरिस्ट प्लेस


By Hemraj Yadav2023-05-23, 15:38 ISTnaidunia.com

गुलावट

यह इंदौर से करीब 25 किमी दूर है। एरोड्रम रोड से सीधे जाकर यहां पहुंच सकते हैं। इसे लोटस वैली के नाम से भी जानते हैं। यहां झील में कमल के फूल खिलते देख सकते हैं।

रालामंडल अभयारण्य

यह इंदौर के करीब 15 किलोमीटर दूर है। यहां डियर पार्क भी है, जो पर्यटकों को लुभाता है। यहां सफारी का मजा ले सकते हैं। यह चारों तरफ से जंगलों से घिरा है।

तिंछा फाल

इंदौर के लोगों के लिए यह सबसे खास टेस्टिनेशन है। यह इंदौर से 25 किलोमीटर दूर नेमावर-मुंबई रोड पर स्थित है। यहां भी बहुत ऊंचाई से झरना गिरता है।

पातालपानी

पातालपानी इंदौर जिले की महू तहसील में है। यह इंदौर से 36 किलोमीटर दूर है। यहां 300 फीट की ऊंचाई से जल नीचे गिरता है। यह क्षेत्र बहुत सुंदर और हराभरा है।

शीतला माता फॉल

यह स्थान इंदौर से करीब 55 किलोमीटर दूर स्थित है। यहां दो झरने हैं, लेकिन इनमें से एक थोड़ा रिस्की है। यह जगह मानपुर से तीन किलोमीटर अंदर है।

कजलीगढ़

यह स्थान इंदौर से लगभग 25 किलोमीटर दूर है। यहां झरने, पहाड़ और प्राचीन किले देखे जा सकते हैं। यहां एक शिव मंदिर भी है। यह स्थान हराभरा है।

जाम गेट

यह इंदौर से करीब 50 किलोमीटर दूर है। यहां खूबसूरत हरियाली देखी जा सकती है। बारिश के दिनों में यहां पर्यटन प्रेमियों की भरमार रहती है।

वाचू पाइंट

यह इंदौर से करीब 65 किलोमीटर दूर है। बारिश के सीजन में यहां पहाड़ियों के बीच से बादलों को गुजरते देखना अच्छा लगता है। यहां मानपुर होते हुए जा सकते हैं।

बालों के लिए कैसे फायदेमंद है लौंग का तेल