बॉलीवुड की ये हसीनाएं कम उम्र में ही बनीं मां


By Ekta Sharma2023-04-12, 14:19 ISTnaidunia.com

कम उम्र में बनीं मां

बॉलीवुड की कुछ हसीनाएं ऐसी हैं, जो बेहद कम उम्र में ही मम्मी बन गईं। इनमें से जहां कुछ ने प्रेग्नेंसी के बाद काम से ब्रेक ले लिया तो कुछ ने इंडस्ट्री में अपना पैर जमाए रखा।

आलिया भट्ट

बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेस आलिया भट्ट अपनी शादी के कुछ महीनों बाद ही मां बन गई थीं। उन्होंने अपनी बेटी राहा को जन्म दिया।

डिंपल कपाड़िया

कम उम्र में मां बनने वाली हसीनाओं में डिंपल कपाड़िया भी शामिल हैं। एक्ट्रेस ने मात्र 17 वर्ष की उम्र में ट्विंकल खन्ना को जन्म दिया था।

भाग्यश्री

सुपरस्टार की श्रेणी में खड़ी होने वाली अभिनेत्री भाग्यश्री ने अपनी पहली ही फिल्म के बाद शादी कर ली थी। इसके बाद जल्दी ही उनके दो बच्चे भी हो गए।

नीतू कपूर

नीतू कपूर ने अपने करियर की बुलंदी पर एक्टर ऋषि कपूर के साथ शादी कर ली थी। नीतू ने 20 साल की उम्र में शादी कर, 21 साल की उम्र में बेटी रिद्धिमा को जन्म दिया था।

मीरा राजपूत

मीरा राजपूत की शादी 20 वर्ष की उम्र में हो गई थी। जिस वक्त उन्होंने बेटी मीशा को जन्म दिया, उस वक्त उनकी उम्र 21 वर्ष थी। साल 2018 में उन्होंने बेटे को जन्म दिया।

शर्मिला टैगोर

शर्मिला टैगोर ने 25 वर्ष की उम्र में सैफ अली खान को जन्म दिया था। प्रेग्नेंसी के बाद शर्मिला टैगोर भी इंडस्ट्री से दूर हो गई थीं।

Surya Grahan 2023: इन 5 राशियों के जातकों की चमकेगी किस्मत