बॉलीवुड के ये सितारे खा चुके हैं जेल की हवा


By Ekta Sharma2023-04-12, 13:08 ISTnaidunia.com

जेल चा जुके हैं ये सितारे

इंडस्ट्री में कई ऐसे बड़े-बड़े नाम हैं, जो आपराधिक मामलों में जेल की हवा खा चुके हैं। कई अभिनेता और निर्देशक अलग-अलग कारणों के चलते फंस चुके हैं।

सलमान खान

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान का है। सलमान 3 बार जेल जा चुके हैं। एक्टर ने साल 1998, 2006 और 2007 में जेल की हवा खाई है।

संजय दत्त

संजय दत्त को साल 1993 में अंडरवर्ल्ड से संबंध रखने और गैर कानूनी रूप से हथियार रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। संजय दत्त को इस मामले के लिए 16 महीने की जेल हुई थी।

सैफ अली खान

सैफ अली खान भी जेल की हवा खा चुके हैं। अभिनेता का मुंबई के ताज होटल में एक एनआरआई से झगड़ा हो गया था। इसके बाद बात पुलिस ने उन्हें अटेम्ट टू मर्डर मामले में गिरफ्तार कर लिया था।

शाइनी आहूजा

शाइनी आहूजा का सारा करियर उनकी एक गलती ने खत्म कर दिया था। दरअसल, साल 2009 में शाइनी पर नौकरानी से रेप करने का आरोप लगा था। आरोप साबित होने पर उन्हें सात साल की सजा सुनाई गई थी।

राजपाल यादव

कॉमेडी एक्टर राजपाल यादव भी जेल जा चुके हैं। उन पर 5 करोड़ रुपये का हेरफेर करने के आरोप लगे थे। जिसके बाद दिल्ली हाईकोर्ट ने उन्हें तीन महीने की जेल की सजा सुनाई थी।

रिया चक्रवर्ती

बाॅलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में जेल की हवा खाना पड़ी थी। जिसके बाद से एक्ट्रेस किसी प्रोजेक्ट में नजर नहीं आईं।

रात में नींद नहीं आती तो करें ये काम