ऐसा बहुत कम होता है कि जब हिंदी फिल्मों में टॉप एक्ट्रेस किसी विलेन के रोल में दिखती है। लेकिन ऐसी कई एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने विलेन का किरदार निभाया है।
इन एक्ट्रेसेस ने अपने गुड गर्ल के किरदार से ज्यादा अपने विलेन वाले रोल में काफी नाम कमाया है। आइए जानते हैं कि वे एक्ट्रेसेस कौन सी हैं।
रोमांटिक और फैमिली मूवीज करने वालीं काजोल ने फिल्म गुप्त में नेगेटिव किरदार निभाया था।
90 के दशक में अधिकतर रोमांटिक फिल्मों में अपना जलवा दिखाने वाली एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने फिल्म अरमान में नेगेटिव रोल किया था।
बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार ऐश्वर्या राय बच्चन हमेशा सादगी भरे रोल्स में दिखाई दी हैं। लेकिन फिल्म धूम में ऐश्वर्या एक विलेन का किरदार निभाती नजर आई थीं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने फिल्म जिस्म में नेगेटिव रोल निभाया था। उन्हें इस किरदार में देखकर लोगों के होश उड़ गए थे।
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म ऐतराज में विलेन का रोल किया था। इस फिल्म में उनकी बेहतरीन अदाकारी ने लोगों का दिल जीत लिया था।