बॉलीवुड में ऐसे कई कपल्स है, जिनकी लव स्टोरी की शुरुआत शूटिंग के सेट पर हुई और उन्होंने अपने क्रश को अपना हमसफर बनाया।
आलिया भट्ट से लेकर विक्की कौशल तक आज हम आपको उन सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अपने क्रश से शादी की है।
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है, आलिया भट्ट का। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की लव स्टोरी से हर कोई वाकिफ है। आलिया ने कई बार बताया है कि रणबीर उनके क्रश रहे हैं।
सभी जानते हैं कि विक्की कौशल, कैटरीना कैफ के फैन रहे हैं। विक्की ने काफी बार ये कहा है कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वे कैटरीना से शादी करेंगे।
शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा एक बिजनेसमैन हैं। वे शिल्पा शेट्टी के बहुत बड़े फैन थे। शिल्पा ने कई इंटरव्यू में अपनी लव स्टोरी सुनाई है, जो कि काफी दिलचस्प है।
बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने कुछ समय पहले ही अपनी बेटी का स्वागत किया है। दरअसल करण सिंह ग्रोवर को बिपाशा बसु पर क्रश था। फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई।
बॉलीवुड के पावर कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद 2018 में शादी की थी। ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’ के सेट पर कपल की लव स्टोरी शुरू हुई।