फिल्मों की शुरुआत भले ही काल्पनिक कहानियों से हुई हो लेकिन समय बीतने के साथ इसमें कई तरह के बदलाव भी आ गए हैं।
बाॅलीवुड मूवीज
अब दर्शक भी काल्पनिक कहानियों से ज्यादा सच्ची घटनाओं पर आधारित फिल्मों को देखना ज्यादा पसंद करते हैं। आज हम आपके लिए उन्हीं फिल्मों की लिस्ट लेकर आए हैं।
द केरल स्टोरी
हाल ही में रिलीज हुई फिल्म केरल में रहने वाली उन महिलाओं की कहानी को दर्शाता है, जिनकी तस्करी और धर्मांतरण कराकर उन्हें आतंकवाद की आग में झोंक दिया गया था।
द कश्मीर फाइल्स
द कश्मीर फाइल्स उन कश्मीरी पंडितों की दर्दनाक कहानी को दर्शाता है, जिन्हें मजबूरन वहां से पलायन करना पड़ा था। ये फिल्म 2022 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है।
छपाक
छपाक फिल्म एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की जिंदगी पर आधारित है। ये फिल्म साल 2020 में देश भर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
शेरशाह
कारगिल युद्ध के शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा के जीवन पर आधारित ये फिल्म शेरशाह साल 2021 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया था।
एम एस धोनी
इस फिल्म में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एम.एस. धोनी की लाइफ स्टोरी को दर्शाया गया है। साल 2016 में रिलीज हुई इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत ने एम.एस. धोनी का किरदार निभाया था।