घर में वास्तु शास्त्र के नियमों का पालन करना काफी जरूरी होता है। वास्तु के नियमों का पालन न करने से घर में नकारात्मकता बढ़ती है।
साल 2023 खत्म होने में अब सब कुछ ही दिन बचे है। ऐसे में अगर आप नया साल से पहले घर में वास्तु के अनुसार कुछ बदलाव करें, तो इसका फायदा मिल सकता है।
अगर आपके घर में पौधा नहीं है, तो नया साल से पहले घर में तुलसी और शमी का पौधा लाएं। ये दोनों ही पौधे देवी-देवताओं वाले माने जाते है।
घर के मुख्य द्वार पर स्वास्तिक का चिन्ह बनाना काफी जरूरी होता है और अगर नया साल से पहले इसको बना लें, तो वैवाहिक जीवन में खुशियां आती है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में मंदिर उत्तर पूर्व दिशा में होना चाहिए और सामने की जगह खाली रखें।
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के बेडरूम में कृष्ण और राधा की तस्वीर लगाना शुभ माना जाता है। उनकी तस्वीर लगाने से पति-पत्नी के बीच प्रेम बढ़ता है।
नया साल से पहले घर में मोर का पंख जरूर लें लाएं। वास्तु शास्त्र के अनुसार जिस घर में मोर का पंख होता है वहां, क्लेश नहीं होता है।