गर्मी के मौसम में जरा सी लापरवाही आपको गंभीर बीमारियों का शिकार बना सकती है। इस सीजन में सेहत से जुड़ी इन आम समस्याओं से निबटने के उपाय आप भी जानें -
गर्मी में अल्ट्रावायलेट किरणों के संपर्क में आने से त्वचा के टिशू जल जाते हैं। इससे बचने को बाहर जाने से 20 मिनट पहले शरीर के खुले हिस्सों पर एलोवेरा जेल जरूर लगाएं।
हीट स्ट्रोक हाइपरथर्मिया का गंभीर रूप है। इसे कारण सांस लेने में परेशानी, पल्स बढ़ना, शरीर का तापमान बढ़ सकता है। दोपहर 11 से शाम 4 बजे के बीच घर में रहें।
ज्यादा तापमान के कारण त्वचा पर लाल रैशेज हो जाते हैं। पसीने की ग्रंथियों के छेद बंद हो जाने से भी ऐसा हो सकता है। प्रभावित हिस्से पर प्रिक्ली हीट पाउडर लगाएं।
गर्मियों में बासी खाना खाने से बचें। इस कारण पेट में दर्द, उल्टी, डायरिया की समस्या हो सकती है। हमेशा ताजा भोजन खाने का प्रयास करें।
गरमी के मौसम में भोजन जल्दी दूषित होता है, इसलिए इस मौसम में डायरिया की संभावना अधिक होती है। पानी हमेशा उबालकर पिएं।
गर्मियों में खराब पानी के कारण बैक्टीरियल इन्फेक्शन फैलने की संभावना अधिक होती है। हमेशा साफ पेयजल का सेवन करें।
गर्मी में वायरस के कारण होने वाली बीमारी, जिसमें ठंड लगने जैसे लक्षण महसूस करते हैं। इसे एंटरोवायरस कहा जाता है। बचाव के लिए तत्काल डॉक्टर को दिखाएं।