अच्छी सेहत के लिए अच्छी नींद होना भी बेहद जरूरी है। यदि आपको नींद से जुड़ी कोई समस्या है तो कई गंभीर बीमारियों के शिकार हो सकते हैं।
सोने की पोजिशन का हमारी सेहत पर भी असर होता है। सोने की स्थिति का हमारे शरीर के अलग-अलग अंगों पर असर डालता है।
यदि आप बाईं तरफ करवट लेकर सोते हैं तो ऐसा करने से आप हार्टबर्न से राहत पा सकते हैं। सोते समय दिल पर ज्यादा दबाव नहीं पड़ता है।
यदि आपको साइनस की समस्या है तो अपने कंधों के नीचे तकिया लगाकर सोने की कोशिश करें। साइनस होने पर इसमें राहत मिलता है।
बाईं ओर करवट लेकर सोने से अस्थमा में भी राहत मिलती है। बाईं करवट सोते समय अपने पैरों के बीच एक तकिया भी रख सकते हैं।
यदि आपको सांस लेने में ज्यादा परेशानी हो रही हो तो प्रोन पोजिशन में सोना सहायक हो सकता है। इस पोजिशन में पेट के बल सोना होता है।
अपने सिर और कंधों को तकिए से ऊंचा करके अपनी पीठ के बल सोने से कमर दर्द में राहत मिल सकती है।