Swapna Shastra: मौत का संकेत देते हैं ऐसे सपने


By Sahil26, Apr 2024 09:05 PMnaidunia.com

मौत का संकेत देने वाले सपने

स्वप्न शास्त्र में कुछ सपनों को शुभ नहीं माना जाता है। ऐसा भी बताया गया है कि सपने में दिखने वाली कुछ चीजें मृत्यु के खतरे की ओर इशारा करती हैं।

सपने में काली परछाई

देखनारात को सपने में काली परछाई देखना अशुभ है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, काली परछाई को अचेतन, खतरे, रहस्य, मृत्यु और अंधकार का प्रतीक माना जाता है। 

सांप देखना

शास्त्रों के अनुसार, सपने में सांप देखना अशुभ होता है। शास्त्रों में बताया गया है कि सपने में सांप को देखने से आने वाली समस्या का संकेत मिलता है।

काली बिल्ली देखना

सपने में काली बिल्ली का नजर आना असुरक्षा का प्रतीक माना जाता है। अगर सपने में काली बिल्ली नजर आती है तो यह किसी बुरी घटना का संकेत है। 

सपने में दांत गिरना

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में दांतों को गिरते हुए देखना अशुभ होता है। इससे संकेत मिलता है कि आपके किसी करीबी के ऊपर मृत्यु का खतरा मंडरा रहा है।

सपने में कौआ देखना

स्वप्न शास्त्र में बताया गया है कि सपने में कौआ नजर आना भी एक अशुभ संकेत है। यदि किसी को सपने में कौआ नजर आता है तो यह किसी अनहोनी की ओर संकेत करता है।

डूबते हुए को बचाना

सपने में किसी डूबते हुए व्यक्ति को बचाना भी अशुभ होता है। ऐसा सपना भविष्य में होने वाली किसी बुरी घटना की ओर संकेत करता है।

सपने में यात्रा करते देखना

यदि आप खुद को सपने में यात्रा करते हुए देखते हैं तो थोड़ा सावधान हो जाएं। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, ऐसा सपना देखने के बाद यात्रा पर नहीं जाना चाहिए।

यहां हमने जाना कि किन सपनों को देखना अशुभ माना जाता है। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

आज बनेगा शश राजयोग, 5 राशियां हो सकती हैं मालामाल