खराब मूड को तेजी से ठीक करते हैं ये फूड आइटम्स


By Sandeep Chourey09, Jan 2024 11:53 AMnaidunia.com

मूड खराब क्यों

व्यस्त जीवन शैली, काम के दबाव के साथ-साथ घर के टेंशन के कारण कई बार हमारा मूड खराब हो जाता है। ऐसे में सर्दियों में इन चीजों का सेवन जरूर करना चाहिए।

डार्क चॉकलेट

डार्क चॉकलेट खाने से मूड बेहतर होता है। डार्क चॉकलेट में फ्लेवेनॉइड पाए जाते हैं, जो दिमाग को शांत करने में मदद करते हैं। इससे मानसिक राहत मिलती है।

केला भी फायदेमंद

केले में विटामिन-बी होता है, जो हार्मोन बनाने में सहायक होता है। यदि आप थका हुआ महसूस करते हैं तो ऐसे में केला खाने से आपको राहत मिल सकती है।

अखरोट

अखरोट खाने से दिमाग को फायदा होता है। ओमेगा-3 फैटी एसिड ब्रेन फंक्शन को बेहतर बनाने में मददगार होता है।

कॉफी

कुछ लोगों कॉफी पीने के बाद भी खुद को फ्रेश महसूस करते हैं। कॉफी पीने के बाद शरीर में डोपामाइन रिलीज होता है, जो मूड को ठीक करने में मदद करता है।

बीन्स

बीन्स में भी विटामिन-बी पाया जाता है, जो मूड को ठीक करने में मदद करता है। बीन्स के सेवन से थकान दूर होती है और व्यक्ति खुद को एनर्जेटिक महसूस करता है।

सुबह पिएं इन पत्तों की चाय, कंट्रोल होगी शुगर