बिस्तर छोड़ते ही आंख खुलते ही धरती माता को प्रणाम करे, उसके बाद सबसे पहले दायां पैर जमीन पर रखना चाहिए।
सुबह उठते ही खुद को मोबाइल से दूर रखें। कुछ वक्त धार्मिक कार्य और कुछ समय स्वास्थ्य को दें।
नित्य कर्म के बाद व्यायाम और योग के लिए कुछ समय अवश्य निकालें। दिनभर स्फूर्ति बनी रहेगी।
सुबह उठने के बाद सबसे पहले आवश्यक कार्य को सूची में लिख लें। इससे आपको कार्य करने में सहूलियत रहेगी।
रात में सोने से पहले सुबह की तैयारी कर लें ताकि आप बिलकुल समय पर तैयार हों। अपने काम समय पर करने की कोशिश करें।