शरीर में बढ़ा हुआ ब्लड शुगर लेवल कई परेशानियां बढ़ाता है। ऐसे में आप इन हर्बल जूस का सेवन कर सकते हैं, जो शरीर में इंसुलिन की तरह कार्य करते हैं -
धनिया के बीज में फ्लेवेनोइड्स होते हैं, स्ट्रेस को कम करते हैं। ये डायबिटीज के साथ-साथ थायरॉइड को भी कंट्रोल करने में सहायक होते हैं।
मेथी के अंदर सैपोनिन तत्व होता है, जो कार्बोहाइड्रेट के टूटने की रफ्तार कम करता है। इससे खून में ग्लूकोज की मात्रा तेजी से नहीं बढ़ती है।
रोज सुबह चिया सीड्स का पानी पिएं। शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है। इससे शरीर को फाइबर, प्रोटीन और ओमेगा-3 भी मिलता है। कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहता है।
आंवला और एलोवेरा का जूस इंसुलिन का उत्पादन बढ़ाता है। यह जूस स्किन संबंधी दिक्कतों को भी दूर करता है।
तुलसी की पत्तियों को पानी में उबालकर पीने से इंसुलिन सेंसिटिविटी और ग्लूकोज मेटाबॉलिज्म बढ़ जाता है। ग्लूकोज आसानी से पच जाता है।