सेहतमंद रहने के लिए सही खानपान के साथ शरीर की आंतरिक सफाई भी जरूरी होती है। सर्दियों में फिजिकल एक्टिविटी नहीं होने पर टॉक्सिन बढ़ जाता है।
ठंड के मौसम में यदि आप शरीर को डिटॉक्स करना चाहते हैं तो नियमित इन जड़ी बूटियों का सेवन कर सकते हैं। ये शरीर को डिटॉक्सिफाई करने में मदद करती है।
त्रिफला शरीर को डिटॉक्सीफाई करने में सहायक होता है। यह पाचन से जुड़ी समस्याओं को ठीक करता है। मल त्याग में दिक्कत नहीं होती है।
आयुर्वेद में नीम की पत्ती का महत्व बताया गया है। यह शरीर की गंदगी को तेजी से कम करती है। यह खून को साफ करने के साथ-साथ स्किन में भी निखार लाने में मदद करती है।
हल्दी में मौजूद करक्यूमिन में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। यह लिवर डिटॉक्सिफिकेशन में मदद करती है। खून को साफ करती है।
धनिया पत्ती भी शरीर से विषाक्त पदार्थ निकालने में मदद करता है। एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर धनिया लिवर को सेहतमंद रखता है।
अदरक की तासीर गर्म होती है। यह ब्लड सर्कुलेशन को ठीक करता है और पसीने के जरिए शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है।