ये High Starch Foods बिगाड़ देंगे आपकी वेट लॉस जर्नी


By Ekta Sharma07, Apr 2024 05:50 PMnaidunia.com

वेट लाॅस डाइट

अगर आप भी वजन घटाना चाहते हैं, तो सबसे पहले अपनी डाइट से कार्ब्स वाले फूड्स को खाना कम करना होगा।

स्टार्च फूड

कार्ब्स तीन प्रकार के होते हैं-शुगर, फाइबर और स्टार्च, जिनमें से सबसे ज्यादा लोग स्टार्स खाते हैं। ये दिल से जुड़ी बीमारियों को भी न्योता देता है। वजन घटाने वालों के लिए यह परेशानी बन सकता है।

डाइट से हटाएं

ये एनर्जी का अच्छा सोर्स माना जाता है, लेकिन ज्यादा मात्रा में इसका सेवन शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

बाजरे का आटा

सर्दियों में अक्सर लोग बाजरे का आटे की रोटियां बनाते हैं। इसे बाजरे के बीज को पीसकर बनाया जाता है। ये काफी पौष्टिक होता है, हालांकि इसमें बहुत स्टार्च पाया जाता है

कॉर्नमील

कॉर्नमील एक तरह का मोटा आटा है, जो मक्का को पीसकर बनाया जाता है। इसमें कार्ब्स और स्टार्च बहुत ज्यादा मात्रा में पाया जाता है। एक कप कॉर्नमील में 126 ग्राम कार्ब्स होता है।

ओट्स

ओट्स काफी हेल्दी ब्रेकफास्ट माना जाता है। इसमें प्रोटीन, फैट्स, फाइबर जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, लेकिन इसमें भी बहुत अधिक स्टार्च पाया जाता है।

आलू

आलू एक ऐसी सब्जी जो हर घर में बनती है। वैसे अन्य बेक्ड फूड्स के मुकाबले आलू में कम स्टार्च पाया जाता है, लेकिन अन्य सब्जियों के मुकाबले इसमें अधिक स्टार्च होता है।

आंत कमजोर होने का शरीर पर क्या असर पड़ता है?