चीनी की जगह इन चीजों का करें इस्तेमाल


By Ekta Sharma06, Apr 2024 05:53 PMnaidunia.com

चीनी का इस्तेमाल

चीनी का इस्तेमाल आपकी सेहत को फायदा पहुंचाने की जगह नुकसान ज्यादा देती है। इससे कई नुकसान झेलने पड़ सकते हैं।

हेल्दी ऑप्शन

आज हम आपके लिए चीनी की जगह इस्तेमाल किए जाने वाले कुछ हेल्दी ऑप्शन्स लेकर आए हैं। ये आपको नुकसान नहीं पहुंचाएंगे।

डेट शुगर

चीनी की तुलना में डेट शुगर में कई न्यूट्र‍िश‍न्स मौजूद होते हैं, जो आपको चीनी के सेवन से नहीं मिल सकते हैं। खजूर हर मामले में पौष्टिक होते हैं, और इनमें नेचुरल चीनी होती है।

कोकोनट शुगर

इस नेचुरल स्वीटनर का इस्तेमाल भी आप चाय-कॉफी समेत कई चीजों में कर सकते हैं। सेहत के मामले में यह भी आर्टिफिशियल शुगर का एक बेहतर ऑप्शन है।

गुड़

चीनी की बजाय गुड़ में कई एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं, जो आपकी सेहत के साथ-साथ स्वाद में भी कोई कमी नहीं छोड़ते हैं। डाइट में इसे शामिल करने से आप कई केमिकल्स से खुद को दूर कर सकते हैं।

स्टीविया

यह भी रिफाइंड शुगर का एक हेल्दी अल्टरनेटिव है। स्टीविया के पौधे की पत्तियों से तैयार यह शुगर, चीनी के मुकाबले कई गुना ज्यादा मीठा होता है, लेकिन इसमें कोई कैलोरी, कार्बोहाइड्रेट्स नहीं पाए जाते हैं।

मेपल सिरप

पौधों के रस से बनाया गया मेपल शुगर भी कैल्शियम, मैंगनीज, आयरन और पोटेशियम से भरपूर होता है। चीनी की तुलना में इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है।

Yawning Effect: ज्यादा उबासी आना देता है खतरनाक संकेत, क्यों जाने यहां