आलिया भट्ट के इन आइकॉनिक कैरेक्टर ने जीता लोगों का दिल


By Ekta Sharma15, Mar 2023 12:06 PMnaidunia.com

हैप्पी बर्थडे आलिया

बॉलीवुड की शानदार एक्ट्रेस आलिया भट्ट आज यानी 15 मार्च को अपना 30 जन्मदिन मना रही हैं। उनकी एक्टिंग के दीवाने बढ़ते ही जा रहे हैं।

आलिया ने आइकॉनिक कैरेक्टर्स

आलिया ने अपनी अदाकारी से बॉलीवुड में एक अलग ही पहचान बनाई है। उनके सीरियस रोल्स ने लोगों का दिल जीत लिया है।

शनाया (स्टूडेंट ऑफ द ईयर)

आलिया की सबसे पहले फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर में उन्होंने एक काॅलेज गर्ल का किरदार निभाया था। उनके इस किरदार ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा था।

वीरा (हाईवे)

आलिया ने हाईवे फिल्म में वीरा त्रिपाठी का किरदार निभाया था। वे इस फिल्म में अपने किरदार में इतनी ढल गईं कि उनकी एक्टिंग हर किसी के दिल को छू गई।

काव्या (हंप्टी शर्मा की दुल्हनिया)

हंप्टी शर्मा की दुल्हनिया में आलिया का चुलबुला किरदार लोगों को काफी पसंद आया था। इमोशन्स से भरपूर इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी खासी कमाई की थी।

सहमत (राजी)

आलिया का फिल्म राजी में सहमत के रूप में किरदार हर किसी को हैरान कर गया था। एक अंडरकवर एजेंट के रोल में आलिया ने बेहतरीन एक्टिंग की थी।

सफीना (गली बाॅय)

गली बाॅय फिल्म में आलिया ने एक बेबाक और हिम्मती लड़की का किरदार निभाया था। आलिया ने अपने इस रोल को इस तरह निभाया की उन्हें रियल और रील में पहचानना मुश्किल हो गया।

गंगू (गंगूबाई काठियावाड़ी)

गंगू का किरदार आलिया के अब तक के सबसे बेहतरीन किरदारों में से एक है। आलिया का ये रोल बेहद ही अलग और आइकॉनिक था।

टीवी से लेकर फिल्मों तक में छाई हैं इंदौर की एक्ट्रेस