कोलेस्ट्रॉल नहीं बढ़ने देते ये इंडियन स्नैक्स


By Ekta Sharma09, Dec 2023 03:58 PMnaidunia.com

हल्की भूख का उपाय

लंच, डिनर और ब्रेकफास्ट के अलावा अक्सर लोग हल्की भूख लगने पर लोग स्नैक्स खाना पसंद करते हैं। हम ऐसी भूख के लिए कुछ टेस्टी चीजें ढूंढते हैं।

हेल्दी स्नैक्स

स्नैक्स अक्सर अनहेल्दी होते हैं, जो हमारी सेहत पर बुरा असर डालती है। हल्की भूख को शांत करने के आप कुछ हेल्दी स्नैक्स को डाइट का हिस्सा बना सकते हैं।

अंकुरित चाट

अंकुरित चाट हेल्दी और टेस्टी नाश्ते में से एक है, जिसे बनाना बेहद आसान होता है। इसे बनाने के लिए इसमें अंकुरित मूंग या चना और अलग-अलग सब्जियां मिलाई जाती हैं।

चना चाट

हल्की भूख लगने पर आप चना चाट खा सकते हैं। यह प्रोटीन से भरपूर स्नैक आपके कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ने से रोकता है। आप किसी भी वक्त इसे झटझट बनाकर खा सकते हैं।

रागी चिप्स

रागी चिप्स एक हेल्दी ऑप्शन हो सकता है। ये कुरकुरे, पोषण से भरपूर होते हैं और आपके दिल की सेहत के लिए काफी गुणकारी होते हैं।

मूंग-दाल चीला

मूंग दाल को भिगोकर उसका बारीक पेस्ट बनाकर इसे तैयार किया जाता है। स्वादिष्ट होने के साथ ही यह कई पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है। इस चीले में प्रोटीन होता है।

खमन ढोकला

खमन ढोकला कई लोगों का पसंदीदा स्नैक है। बेसन से बनने वाले इस नाश्ते को मुख्य रूप से गुजरात में खाया जाता है। खास बात यह है कि स्वादिष्ट होने के साथ इसमें कैलोरी भी कम होती है।

KETO Diet: कीटो डाइट में न करें इन फलों का सेवन