अमीर लोगों के घरों में जरूर होते हैं ये पौधे, नहीं होती पैसों की कमी


By Ekta Sharma11, Jun 2023 03:03 PMnaidunia.com

लकी पौधे

पेड़-पौधे हमारे आसपास के माहौल के साथ-साथ हमारी पूरी जिंदगी पर असर डालते हैं। ये हमारी सेहत, आर्थिक स्थिति, रिश्‍तों तक को प्रभावित करते हैं।

पैसों को करते हैं आकर्षित

वास्‍तु शास्‍त्र में पेड़-पौधों को खासा महत्व दिया गया है। आज हम 2 ऐसे खास पेड़-पौधों के बारे में जानते हैं, जिन्‍हें लगाने से घर में पैसों की बारिश होती है।

अमीरों के घर में होते हैं ये पौधे

ये दो पौधे अक्सर अमीरों के घर में दिखाई देते हैं। इन पौधों को अपने घर में लगाने से कभी भी पैसों की कमी नहीं होती है।

क्रासुला प्लांट

क्रासुला का पौधा मनी प्लांट से भी ज्यादा चमत्कारी होता है। इसे घर में लगाने से घर की आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलता है। क्रासुला का पौधा कुबेर देव बहुत प्रिय है।

इस दिशा में रखें

अगर आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है तो घर की उत्तर दिशा में क्रासुला का पौधा लगाना चाहिए। ध्यान रहे कि ये पौधा अंधेरे में न रहे, इसकी पत्तियां हमेशा साफ रहे।

पारिजात

पारिजात को हरसिंगार भी कहा जाता है। घर में हरसिंगार का पौधा होना बहुत फलदायी होता है। ऐसे घर पर हमेशा देवी-देवताओं की कृपा बनी रहती है।

इस दिशा में लगाएं

पारिजात या हरसिंगार के पौधे को घर की उत्तर या पूर्व दिशा में लगाना सबसे अच्छा होता है। इससे घर की नकारात्मकता दूर होती है। साथ ही घर में सुख-शांति और समृद्धि आती है।

Vastu Tips: आर्थिक नुकसान से बचाएंगे ये उपाय