हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व है। वास्तु में आर्थिक नुकसान से बचने के कुछ कारगर उपाय बताए गए हैं।
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के मुख्य द्वार पर भगवान गणेश की प्रतिमा लगाने से आर्थिक नुकसान से बचा जा सकता है।
घर में तुलसी के पौधे को ईशान कोण में रखना शुभ माना जाता है। तुलसी के पौधे से आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलता है।
वास्तु के अनुसार घर में लगा नल यदि टूटा हो या फिर उसमें से पानी टपकता रहें तो इससे पैसों की बर्बादी हो सकती है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार तिजोरी में धन रखते समय दिशा का खास ख्याल रखना चाहिए। तिजोरी में धन दक्षिण दिशा की ओर रखना शुभ माना जाता है।
वास्तु शास्त्र के मुताबिक लॉकर में शीशा रखने से आने वाली आर्थिक समस्याओं से बचा जा सकता है।
घर में यदि अगर कोई टूटी चीज रखी है, तो उसे तुरंत निकाल दें। टूटी हुई चीजों से आर्थिक नुकसान होता है।