पेड़-पौधों से निकलने वाली सकारात्मक ऊर्जा सुख-शांति और समृद्धि लाती है। घर या घर के आस पास लगे हरे-भरे पौधे देखने जितने सुंदर होते हैं।
सकारात्मक प्रभाव
वास्तु शास्त्र के मुताबिक, अगर घर में हरे-भरे पौधे हों, तो सकारात्मकता का प्रवाह बढ़ता है, जो तरक्की, सुख-समृद्धि और खुशहाली के आगमन में सहायक होते हैं।
नकारात्मक प्रभाव
कुछ पौधे ऐसे भी होते हैं, जो जीवन में परेशानियों का कारण बनते हैं। कहा जाता है कि यदि ऐसे पौधे आस पास लगे हों तो घर की शांति भंग हो जाती है।
कांटेदार पौधे
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर या घर के आसपास किसी भी तरह के कांटेदार पौधे लगाने से बचना चाहिए। घर में इस तरह के पौधे लगाने से नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।
बबूल का पेड़
कभी भी घर के आसपास बबूल का पेड़ नहीं लगाना चाहिए। इसे लगाने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ाता है। बबूल के पेड़ में कांटे होते हैं, जो कार्य में बाधा के साथ नकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं।
बेर का पेड़
बेर के पेड़ में कांटे होने की वजह से घर में नकारात्मकता बढ़ जाती है और आर्थिक संकट गहरा जाता है। जिस घर में बेर का पेड़ लगा होता है माता लक्ष्मी उस घर से अप्रसन्न होकर चली जाती हैं।
आंवला और नींबू
अक्सर लोग अपने घर या गार्डन में आंवला और नींबू का पेड़ लगाते हैं। यदि आपके घर में या फिर घर के बाहर नींबू या आंवले का पेड़ लगा है तो उसे हटा दें, क्योंकि इनके मौजूद रहने से घर में क्लेश बढ़ता है।
जानिए ग्रीन टी पीने का सही तरीका, फौरन घटेगी चर्बी