तेज गर्मी के कारण आपके शरीर की ऊर्जा नष्ट होती है और यह आपकी पाचन प्रक्रिया को भी कमजोर करती है।
गर्मी में आपके शरीर और दिमाग को ठीक से गतिशील रखने के लिए आपको अपने शरीर को ठंडा रखना आवश्यक है।
आइसक्रीम या ठंडे पदार्थ आपके शरीर को क्षणिक ठंडक दे सकते हैं, लेकिन लंबे समय तक शरीर को ठंडक देने के लिए आपको नैसर्गिक भोज्य पदार्थों की जरूरत है।
यह मसाले खाना पचाने के साथ ही, इम्यूनिटी बढ़ाने व गर्मी से शरीर को बचाने का काम करते हैं।
यह मसाले आपके दिल के स्वास्थ्य को बेहतर रखता है और ब्लड प्रेशर को भी नियंत्रित करते हैं।
इन मसालों को आप गर्मियों में अपनाकर अपने शरीर के तापमान को कम रख सकते हैं।
जीरा आपके शरीर की पाचन प्रक्रिया बढ़ाने के साथ ही शरीर के तापमान को भी नियंत्रित करता है।
सौंफ में शरीर को ठंडक देने के गुण है। इसमें विटामिन सी और क्यूरसीटीम जैसे शक्तिशाली एंटिआक्सिडेंट हैं, जो जलन को कम करते हैं।
धनिया में शरीर से पसीना लाने वाले गुण है, जिससे शरीर के अंदर की गर्मी कम होती है और शरीर को ठंडक देती है।
इलाइची में मौजूद तत्व आपके शरीर से विषेले तत्व औऱ गैर जरूरी रसायनों को बाहर निकालते हैं। इससे शरीर का तापमान ठीक रहता है।
पुदीना में शरीर को ठंडक देने के नैसर्गिक गुण हैं। यह शरीर को ठंडक पहुंचाता है।