अंबानी परिवार के इवेंट में इन सितारों ने लूटी लाइमलाइट


By Ekta Sharma02, Apr 2023 01:13 PMnaidunia.com

अंबानी परिवार का खास इवेंट

मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर के कार्यक्रम में इंडिया इन फैशन नाम का इवेंट था। इस इवेंट में बड़े-बड़े सितारे शामिल हुए।

इन सितारों ने लूटी लाइमलाइट

इस भव्य कार्यक्रम में बॉलीवुड से लेकर हाॅलीवुड के सितारों ने शिरकत की। इस शाम नीता अंबानी और मुकेश अंबानी भी अपने पूरे परिवार के साथ नजर आए।

बॉलीवुड सितारे हुए शामिल

इस इवेंट की खास बात ये रही कि बॉलीवुड और हाॅलीवुड सितारों ने एक से बढ़कर एक आउटफिट में पैपराजी को पोज दिए।

प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका काफी लंबे समय के बाद दूसरी बार इंडिया वापिस लौटी हैं। इस खास इवेंट में वे अपने पति निक के साथ नजर आईं। इस दौरान उन्होंने मल्टी कलर का आउटफिट पहन रखा था।

आलिया भट्ट

आलिया भट्ट ने इस इवेंट में अपनी खूबसूरती और आउटफिट से चार चांद लगा दिए। इस दौरान आलिया गोल्डन कलर के लॉन्ग आउटफिट में नजर आईं।

कृति सेनन

कृति सेनन इस इवेंट में बेहद सटल लुक में नजर आईं। उन्होंने इस दौरान ब्लैक गोल्डन कलर की हाई स्लिट ड्रेस पहनी हुई थी। इस लुक के साथ उन्होंने हैवी ईयररिंग्स भी पहने हुए थे।

सोनम कपूर

काफी लंबे समय के बाद सोनम कपूर किसी इवेंट में नजर आईं हैं। सोनम ने ओपनिंग सेरेमनी में खूबसूरत सी ऑफ शोल्डर ड्रेस पहनी थी, जिसमें वे काफी प्यारी लग रही थीं।

करीना कपूर

करीना कपूर का फैशन सेंस और कॉन्फिडेंस हमेशा लोगों का दिल जीत लेता है। इस बार करीना ने ब्लैक कलर का लॉन्ग गाउन कैरी किया हुआ था। इसके साथ उन्होंने स्लीक हेयर स्टाइल लुक रखा।

गिगी हदीद

अमेरिकी मॉडल गिगी हदीद भी इस इवेंट में शामिल हुईं। वे इस ओपनिंग सेरेमनी में आइवरी गोल्ड साड़ी में नजर आईं। उनका ये लुक काफी एलीगेंट लग रहा था।

श्वेता तिवारी की कातिलाना लुक्स से नहीं हटेंगी नजरें