जीवनशैली में बदलाव और खानपान में लापरवाही के कारण इनफर्टिलिटी की समस्या आजकल सिर्फ महिलाएं ही नहीं, बल्कि पुरुष में भी होने लगी है।
प्रजनन संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए हम यहां आपको कुछ ऐसे सुपरफूड्स के बारे में बता रहे हैं, जिससे फर्टिलिटी बढ़ाने में मदद मिलती है।
हरी पत्तेदार सब्जियों में फोलिक एसिड और विटामिन सी भरपूर होते हैं, जो ओव्यूलेशन प्रोसेस में मदद करते हैं। गर्भपात का खतरा कम होता है।
केले में विटामिन बी 6, विटामिन सी और पोटैशियम प्रचर मात्रा में होता है। इससे ओव्यूलेशन प्रोसेस के साथ शुक्राणु की गुणवत्ता में सुधार होता है।
कद्दू के बीज जिंक का एक बढ़िया सोर्स हैं, जो टेस्टोस्टेरोन लेवल को बढ़ाने और मैच्योर सेल्स के निर्माण में मदद करता है। ब्लड फ्लो को सुचारू रखता है।
नट्स और ड्राई फ्रूट्स में प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स अधिक होते हैं। अखरोट अंडों में क्रोमोसोमल डैमेज को कम करता है और प्रजनन क्षमता बढ़ाता है।
फाइबर से भरपूर क्विनोआ कंसीव करने की संभावनाओं में सुधार करता है। महिलाओं का पीरियड्स साइकिल ठीक होता है और ब्लड शुगर कंट्रोल रहता है।