अव्यवस्थित जीवनशैली और काम की व्यस्तता के कारण महिलाएं अपने स्वास्थ्य पर कम ध्यान देती है। महिलाओं में हाई बीपी भी एक आम समस्या है। जानें ये समस्या क्यों होती है।
पोषक तत्वों की कमी, खराब लाइफस्टाइल, तनाव और मैनोपॉज के बाद महिलाओं में हाई ब्लड प्रेशन होने की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में इन लक्षणों की अनदेखी नहीं करना चाहिए।
High BP होने पर महिलाओं को चक्कर आने लगते हैं। खाना बनाते समय, घर का कोई काम करते समय कमजोरी महसूस होती है।
High BP होने पर कुछ महिलाओं में स्किन फ्लशिंग की समस्या भी देखने को मिलती है। ब्लड फ्लो बढ़ने के कारण चेहरे पर पैच नजर आ सकते हैं। गर्दन में गर्माहट महसूस होती है।
हाई ब्लड प्रेशर रहने से आंखों में लाल निशान दिखाई देते हैं। High BP के कारण आंखों में मौजूद रेटिना फैल जाता है। रेटिना डैमेज होने का खतरा रहता है।
High BP होने पर महिलाओं को तेज सिरदर्द भी हो सकता है। इसके कारण बार-बार मतली और उल्टी हो सकती है। ऐसे में तत्काल डॉक्टर को दिखाना चाहिए।
महिलाओं में High BP होने पर नाक से खून आने के लक्षण भी दिखाई देते हैं। ब्लड प्रेशर बढ़ने पर नाक की नसों पर दबाव पड़ता है। ऐसे लक्षणों को अनदेखा नहीं करना चाहिए।